{"_id":"573e14934f1c1baa0aac75e6","slug":"gardener-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माली की गला रेतकर हत्या
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 20 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
संभल के भारतल सिरसी में नर्सरी के माली की हत्या के बाद घटना की जानकारी करते एएसपी कमलेश दीक्षित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के भारतल सिरसी स्थित में उद्यान विभाग की नर्सरी में तैनात माली माली इनराज (45) पुत्र शेखूराम की बुधवार की रात्रि में किसी समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश गुरुवार को सुबह नर्सरी से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली। विभागीय अभिलेखों में माली का नाम इनराज है पर क्षेत्र में उसे इंद्रराज के नाम से जाना जाता था।
बुधवार को रात्रि 11 बजे के करीब गांव के लोगों ने इनराज को नर्सरी की ओर जाते देखा था। लोगों ने पुलिस को बताया कि वह नशे में था और लड़खड़ा कर चल रहा था। उसके बाद क्या हुआ? इस बारे में गांव के लोगों ने जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह छह बजे के करीब माली की लाश को रुस्तम के खेत में पड़े देखा। इसके बाद नखासा पुलिस को इत्तिला दी गई। सात बजे तक नखासा थाने की पुलिस पहुंच गई।
आसपास के लोग एकत्र हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि माली की लाश अर्धनग्न अवस्था में थी। उसकी आंखों और सिर के साथ घुटनों में चोट नजर आ रहीं थी। माली मूल रूप से आजमगढ़ जिले के लग्गूपुर गांव का निवासी है। संभल जिले की नर्सरी में करीब 16 वर्षों था। पहले वह मजदूरी पर काम करता था। बाद में उसकी नौकरी पक्की हो गई। उद्यान निरीक्षक लोकमणि ने हत्या की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस अब छानबीन कर रही है कि आखिर हत्यारे कौन थे। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।