फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three dies in fever

तेज बुखार ने ली तीन और लोगों की जान

Mon, 05 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 05 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
नरौली क्षेत्र के सराय सिकंदर गांव में एक नवविवाहिता की तेज बुखार से मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध की मुहम्मदपुर बाबई गांव में शनिवार को मौत हो गई थी। उधर, बबराला में डेंगू आशंकित एक महिला की भी मौत हो गई। नरौली सीएचसी क्षेत्र के सराय सिकंदर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की दो साल पहले ही शादी हुई थी, एक बच्चा भी है, उसकी बाइस वर्षीय पत्नी छाया को पांच दिन पहले तेज बुखार आया था।
विज्ञापन




उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया था। लेकिन वहां से रेफर किए जाने के बाद परिजन घर ले आए। रविवार की शाम को छाया को उपचार के लिए चंदौसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यहां तेज बुखार से होने वाली यह आठवीं मौत है।
विज्ञापन




इधर मुहम्मदपुर बाबई गांव निवासी पातीराम (50) पुत्र केदारी एक महीने से बीमार थे। दस दिन पहले उन्हें तेज बुखार भी हो गया। उपचार कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार की शाम को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बबराला कस्बे में स्टेशन रोड पर रहने वाले कृष्णमुरारी शर्मा की पत्नी पिंकी शर्मा (45) को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था।



हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जहां रविवार की शाम सात बजे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed