फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   five died in fever

बुखार बेकाबू, दो महिलाओं समेत पांच की मौत

Thu, 24 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 24 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की बुखार से मौत हो गई। तकरीबन हर घर में कोई न कोई बुखार पीड़ित है। कई लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ डेंगू आशंकित हैं। हल्लूसराय स्थित महाराणा प्रताप पार्क के सामने वाली गली में प्रमोद बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन



निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा है। इसी गली के निवासी प्रेमनारायन सिंह 10 दिन से बीमार हैं। चंचल दो दिन से बुखार पीड़ित है। वहीं फत्तेपुर सराय में उमेश की पत्नी मोनिका (25) को दो दिन पहले बुखार आया था। उसकी मंगलवार की रात नौ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



उसके प्लेटलेट्स दस हजार से कम रहे गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि पंद्रह दिन पहले ही मोनिका ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उधर, सैफ खां सराय निवासी डेंगू आशंकित यास्मीन (35) की मौत बुधवार को शाम मौत हो गई। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। गांव में कई और लोग बुखार पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि चिकित्सकों की टीम गांव में बीमारों के इलाज के लिए आए तो राहत मिल सकती है। बहजोई के गांव राजपुर निवासी करीब फूल सिंह (70) पुत्र सुक्खी सिंह को तीन दिन पहले हल्का बुखार आया। गांव में एक उसने अपना उपचार करा लिया। बुखार बढ़ा तो बहजोई के निजी अस्पताल में दिखाया।


यहां हालत और बिगड़ने लगी  तो परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। यहां बुधवार को तड़के फूल सिंह की मौत हो गई। वहीं चंदौसी के नरौली कस्बे के मुहल्ला बंजारी कुआं निवासी सूखा के पुत्र अयूब खान (45) को दस दिन पहले तेज बुखार आया था।


पहले तो कस्बे में ही उपचार कराया, फिर चंदौसी में भर्ती कराया। हालत नहीं सुधरी तो मुरादाबाद ले जाया गया। लेकिन डाक्टर ने दवाई देकर घर भेज दिया। बुधवार को तड़के उसकी मौत हो गई। इसके अलावा तेली वाला मुहल्ला निवासी साबिर हुसैन (60)  को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।



कई स्थानों पर उपचार कराया गया लेकिन हालत में सुधार कराया गया। लेकिन बुधवार की शाम को उसकी मौत हो गई। यहां कई लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इससे पहले भी इसी माह कस्बे में दो लोगों की तेज बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed