फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ‌firing in sambhal

मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग

Thu, 09 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 09 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
firing in sambhal
संभल के दीपा सराय मोहल्ले में विवाद के बाद लोगों को समझाते सीओ। अमर उजाला
दीपासराय के करीब स्थित ठंडी कोठी मोहल्ले में बुधवार को रात 8.30 बजे अचानक दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। मारपीट के बाद पथराव हुआ। कुछ लोगों ने हवाई फायर करते हुए अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन किया। मोहल्ले में बवाल के बाद लोगों में अफरातफरी मची रही। सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को नियंत्रित किया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


अफरोज के घर के सामने बुधवार को शाम 7.30 बजे कुछ युवा बैठे हुए थे। इस पर अफरोज के भाई महरोज ने एतराज किया, जिस पर हाशिम और अगजद से विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया, लेकिन 8.30 बजे दोनों पक्ष फिर सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। कुछ लोगों ने हवाई फायर किए, जिसमें एक पक्ष से अफरोज और उसका भांजा गुलजार तथा दूसरे पक्ष से हाशिम और अगजद घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों अफरा-तफरी के बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। नखासा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। मौके के हालात को देखते हुए कोतवाली और हयातनगर थाने की पुलिस और पीएसी को बुलाया गया। इसके बाद सीओ अफसर अब्बास जैदी ने बताया कि अफरोज को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया है। उसे सिर में चोट आई है। बाकी घायलों का संभल में ही उपचार चल रहा है। फायरिंग से उन्होंने इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed