{"_id":"5758728e4f1c1bca389c569e","slug":"firing-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
संभल के दीपा सराय मोहल्ले में विवाद के बाद लोगों को समझाते सीओ। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपासराय के करीब स्थित ठंडी कोठी मोहल्ले में बुधवार को रात 8.30 बजे अचानक दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। मारपीट के बाद पथराव हुआ। कुछ लोगों ने हवाई फायर करते हुए अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन किया। मोहल्ले में बवाल के बाद लोगों में अफरातफरी मची रही। सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को नियंत्रित किया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
अफरोज के घर के सामने बुधवार को शाम 7.30 बजे कुछ युवा बैठे हुए थे। इस पर अफरोज के भाई महरोज ने एतराज किया, जिस पर हाशिम और अगजद से विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया, लेकिन 8.30 बजे दोनों पक्ष फिर सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। कुछ लोगों ने हवाई फायर किए, जिसमें एक पक्ष से अफरोज और उसका भांजा गुलजार तथा दूसरे पक्ष से हाशिम और अगजद घायल हो गए।
मोहल्ले के लोगों अफरा-तफरी के बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। नखासा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। मौके के हालात को देखते हुए कोतवाली और हयातनगर थाने की पुलिस और पीएसी को बुलाया गया। इसके बाद सीओ अफसर अब्बास जैदी ने बताया कि अफरोज को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया है। उसे सिर में चोट आई है। बाकी घायलों का संभल में ही उपचार चल रहा है। फायरिंग से उन्होंने इनकार किया है।