फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dev deepawali

देव दिवाली पर श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

Thu, 26 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Thu, 26 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali
प्राचीन वेणुगोपाल मंदिर में देव दीपावली श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। भागवत कथा के बाद दीपदान किया गया। विधायक लक्ष्मी गौतम समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने मंदिर में 108 दीपदान किए। गंगा देवी मंदिर में भी देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन



रामबाग रोड स्थित प्राचीन वेणु गोपाल मंदिर में चल रही भागवत कथा में कथाव्यास श्यामाचार्य ने कृष्ण जन्मोत्सव का मनोहारी वर्णन किया। राजा अंबरीष की कथा के बाद एकादशी व्रत के बारे में बताया। कार्तिक मास में महत्व बताते हुए कहाकि इन तीन दिन जो भी भोर में स्नान करता है, दीपदान व गोपूजन करता है वह पूरे मास का पुण्य प्राप्त करता है।
विज्ञापन



इसके बाद शाम को दीप दान किया गया। जिसमें विधायक लक्ष्मी गौतम ने भाग लेकर 108 दीपदान किए। उधर कैथल गेट स्थित श्री देवी गंगा मंदिर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, आकृति, विमला, कमला, दिव्या आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed