{"_id":"57f022114f1c1bce4b574c86","slug":"chkitsakarmi-se-chedkhani","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्साकर्मी से छेड़खानी, दो पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चिकित्साकर्मी से छेड़खानी, दो पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 02 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में लाइन पार एक मुहल्ला निवासी एक युवती शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स है। अस्पताल आते जाते समय बाइक सवार दो युवक उससे छेड़खानी व फब्तियां कसते आ रहे थे। युवकों ने उसका अस्पताल आना जाना मुश्किल कर दिया। शुक्रवार को तो युवकों ने हद ही कर दी। शाम साढ़े छह बजे डयूटी खत्म कर नर्स अस्पताल से बाहर आई तो उक्त दोनों युवक उसे बाइक लेकर बाहर खड़े दिखाई दिए। जब युवती पास आई तो दोनों युवकों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की।
युवती ने विरोध किया तो एक युवक ने तमंचा निकाल कर उसे धमकाया। युवती ने हिम्मत नहीं हारी और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर वहां काफी लोग आ गए। लोगों को आता देख दोनों युवक वहां से भाग गए। युवती घर पहुंची तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। युवती ने शनिवार को कोतवाली में रेलवे कालोनी निवासी अजय वाल्मीकि व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।