फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chhath pooja

ट्रेनों में रेलमपेल, बसें भी ठसाठस गईं

Mon, 16 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 16 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
chhath pooja
छठ पूजा के लिए पूरब की ओर जाने वाली ट्रेनों की हालत रविवार को देखने वाली थी। ट्रेन में घुसने के लिए लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे थे। तो दूसरी ओर भैया दूज कर मायके से लौट रही महिलाओं की भीड़ थी। यही कारण रहा कि प्राइवेट से लेकर रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन



सभी बसों और ट्रेनों में धक्कामुक्की का माहौल दिखा। भारी अव्यवस्थाओं के बीच लोगों ने जोखिम भरा सफर तय किया। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होता जो इस पर्व में शामिल न हो।
विज्ञापन



यही कारण रहा कि रविवार को उस ओर घर जाने वालों की भीड़ रेलों और बसों में उमड़ पड़ी। इसके अलावा भाईदूज के बाद वापस ससुराल आने वाली महिलाओं की भी भीड़ रही। जिसके चलते सारे सरकारी इंतजाम ध्वस्त हो गए। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन आते ही भीड़ का आलम यह था कि आरक्षित सीटों वाले यात्री अपनी सीटों तक पहुंच ही नहीं सके। बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों पर चढ़ नहीं सके। दूसरी ट्रेनों व बसों से किसी तरह सफर तय करना पड़ा। यही स्थिति रोडवेज बस स्टैंड की थी, अतिरिक्त बसों का संचालन करने के बावजूद बसें कम पड़ गई। भारी धक्की मुक्की का माहौल देखते हुए रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस बल लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed