फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chehlum

या हुसैन-या अली की सदाओं से गूंजी फिजा

Fri, 04 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 04 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
chehlum
नूरियो सराय के इमामबाड़ों में गुरुवार को या हुसैन- या अली की गूंज के साथ चेहलुम का मातमी जुलूस निकाला गया। सुबह से ही मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। जिक्रे हुसैन के साथ इमामबाड़ों में अजादारों ने मातम मनाया। दोपहर में फरमान हुसैन और इमामबाड़ा नंबरदरान में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। मजसिल हुई।
विज्ञापन



इसके बाद अलम उठाकर मातमी जुलूस निकाला गया। इमामबाड़ा सगीर हसन से हजरत इमाम हुसैन की सवारी दुलदुल व अलम ताबूत निकाले गए। हुसैनी चौक में अजादारों ने जंजीरों में बंधी छुरियों से मातम बरपा करके अपने लहूलुहान कर दिया। जिससे माहौल गमजदा हो गया।
विज्ञापन



यहां से जुलूस इमामबाड़ा फरमान हुसैन, सरवर हुसैन, जायरहुसैन, दरगाह सय्यद दादा शाहनूर, मौजिस संभली रोड, अली चौक होकर अपने तयशुदा मार्ग से देरशाम कर्बला पहुंचा। यहां पर अजादारों ने ताजियों को दफनाया। वापसी में अजादारों ने नौहा पढ़ा-अलविदा है अलविदा, या हुसैन, इब्ने अली अलविदा। दो जग के सुल्तान, हुसैन इब्ने अली अलविदा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इमामबाड़ों में फातेहा पड़ी गई। मातमी जुलूस में इस्माइल, सुहेल,. अब्बास, शाह आलम, रिजवी, पैकर संभली, नय्यर अब्बास, नवाब आलम, सरफराज, सलमान, हुसैन जहीर, कमर अब्बास, शाने अब्बास, साजिद, गुफरान, आमिर, इमाम हैदर, मजाहिर, फैसल अब्बास, अली मेहंदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed