फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp

15 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष तय होने के आसार

Sun, 15 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 15 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
bjp
भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंडल स्तर के चुनावों के लिए शनिवार को चुनाव अधिकारी तय किए गए। मंडल अध्यक्षों के चुनाव 25 नवंबर तक कराने की तैयारी है जबकि जिलाध्यक्ष पद का चुनाव 15 दिसंबर से पहले हो जाने के आसार हैं।
विज्ञापन



पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व ने संभल जिले के लिए चुनाव अधिकारी तय कर दिए हैं। जीएस धर्मेश को चुनाव अधिकारी और जयकरन गुप्ता सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। दोनों चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को संभल की प्रेमशंकर वाटिका में पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया।
विज्ञापन



बैठक में पूर्व मंत्री गुलाब देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महेश गुप्ता, महामंत्री भुवनेश राघव समेत कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर बहजोई के पूर्व चेयरमैन राजेश शंकर राजू, बबराला से कमल शर्मा, चंदौसी से रामऔतार शर्मा, सुधीर मल्होत्रा, सत्यपाल सिंह गुर्जर, आमोद वार्ष्णेय, डा. नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा, इमरान तुर्की, राजू बनर्जी, राज बहादुर सैनी समेत कई नेताओं की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed