फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp ditrict president's car seazed

आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की कार सीज  

Wed, 11 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 11 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bjp ditrict president's car seazed
चंदौसी में आचार संहिता के उल्लंघन पर भाजपा जिला अध्यक्ष की सीज की गई कार। अमर उजाला
 बिलारी विस उप चुनाव को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों को आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल की आरटीका कार सीज कर दी, हालांकि इसके साथ पकड़े गए सपा नेता के वाहन को बाद में छोड़ दिया गया। कुछ दिन पहले भी कुढ़ थाना पुलिस ने भाजपा के एक कार्यक्रम में दो वाहनों को सीज कर दिया था इसके बाद मंगलवार को जब रीठ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सभा करने पहुंचे तो रास्ते में स्वागत के लिए खड़े भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल की गाड़ी को देखते हुए एएसपी कमलेश दीक्षित ने रोक ली।
विज्ञापन


अंदर भाजपा का झंडा देखते ही गाड़ी को थाने भिजवा दिया, जिसे सीज कर दिया। यहीं पर एक सपा नेता की गाड़ी को भी पकड़ा गया, लेकिन थाने से सपाई गाड़ी को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सपा नेता ने अपने वाहन की परमीशन दिखा दी, जिससे उसे छ़ोड़ दिया गया। बताते हैंकि अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले के छह थानाध्यक्षों की ड्यूटियां आंशिक बिलारी विधान सभा क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed