फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bike takrai to maar di goli

बाइक की टक्कर के बाद मारी गोली, रेफर

Fri, 14 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 14 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने दौडकर आरोपी को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायल को मुरादाबाद रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना फैजगंज वेहटा के गांव बझेड़ा निवासी उल्फत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह गुरुवार को अपने चचेरे भाई महेश की ससुर की तेहरवीं संस्कार में गांव के पृथीपाल सिंह के साथ ग्राम खड़गपुर गया था। शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार सवार उल्फत सिंह अपने गांव आ रहा था।
विज्ञापन


जब वह रहोली भूड़ी मार्ग स्थित ग्राम चितौरा के निकट पहुंचा तो सामने से एक बाइक सवार युवक ने उसे रांग साइड आकर टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिर गए। उठते ही उल्फत ने दूसरे युवक से कुछ कहा तो दोनों में विवाद हो गया। दूसरे युवक ने तमंचे से उल्फत के बाएं पैर में गोली मार दी और वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर अपने कब्जे में ले लिया। घायल को संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी लाया गया लेकिन यहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शाहिद अली ने बताया कि घायल के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक को रंजिशन मारी गोली, गंभीर 

संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में रंजिशन ट्रक चालक को गोली मार दी गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चालक के टांग में लगी। परिजनों ने चालक को जिला अस्पाल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। सरायतरीन के मोहल्ला नबाड़ा निवासी सलमान पुत्र फारूख ट्रक चालक है। गुरुवार को वह ट्रक लेकर घर आया था। शाम को मोहल्ले में ही माली बाली बगीचे पर ट्रक खड़ कर घर जा रहा था। तभी रंजिशन सलमान को गोली मार दी।


गोली सलमान की टांग में लगी। गोली लगते ही सलमान गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने सलमान के परिजनो को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed