{"_id":"b0796469b4aa69cdf6425fbc679c5ea0","slug":"bhai-dooj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई को लगाया तिलक,दीर्घायु की कामना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनों ने भाई को लगाया तिलक,दीर्घायु की कामना
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
बहन और भाई के पवित्र रिश्ते का महापर्व भैयादूज अपनी परंपरा और आस्था के साथ उत्साह से सराबोर दिखा। उत्साहित बहनें अपने भाई को तिलक करने के लिए मुसीबतों से जूझती नजर आईं तो भाई भी अपनी बहन का इंतजार करते दिखी। पवित्र प्रेम और रिश्तों के महत्व को समझाता भैया दूज का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।
भैया दूज पर भाई का तिलक कर लंबी आयु की प्रार्थना की। सुबह से ही बहनों का भाईयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भाई के माथे पर रोली अक्षत से तिलक कर आरती की। मीठा खिलाया। भाइयों को नारियल भेंट किया गया। उनके यश, श्री वृद्धि की कामना की गई।
परंपरागत रूप से चौक पूरकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। अपनी बहनों के साथ घंटों बचपन की बातें कर अपनेपन का आभास कराया। भाई- बहनों के बीच अठखेलियां भी हुईं। दिनभर बाइक, कार समेत अन्य वाहनों से लोग अपनी रिश्तेदारियों में आते जाते रहे।