फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   badmashon ki firing men do ghayal

साथी को छुड़ाने को बदमाशों ने की फायरिंग, पिता-पुत्र घायल

Thu, 01 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 01 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
इससे युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिता-पुत्र को संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी से मुरादाबाद रेफर किया गया है। 
विज्ञापन



मंगलवार की रात कोतवाली के मोहल्ला खुुर्जा गेट करेली रोड निवासी पप्पू पुत्र रामप्रसाद और उसका भाई तालेवर कमरे में सोए हुए थे। रामप्रसाद बाहर सो रहा था। दीवार फांदकर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने सबसे पहले रामप्रसाद को बंधक बना लिया। इसके बाद डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। विरोध करने पर चाकू से प्रहार कर जान से मारने की धमकी देकर डराया। इसके बाद बदमाश पप्पू के कमरे की ओर आए।

पप्पू को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। नीलम और उसकी जेठानी कुसुम पत्नी तालेवर से सोने के कुंडल, चांदी की चेन, सोने का पैंडल, चांदी की पाजेब उतरवा ली। पप्पू ने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई की। लूटपाट कर जब बदमाश जाने लगे तो पप्पू की नजर अपने लहूलुहान पिता पर पड़ी तो उसका खून खौल गया। साहस जुटाकर वह बदमाशों पर हमलावर हो गया। एक बदमाश को पकड़ लिया। दोनों में हाथापाई भी हुई, लेकिन इसी बीच दूसरे बदमाश ने पप्पू पर फायरिंग कर दी, गोली लगने के बाद घायल हुए पप्पू की पकड़ ढीली पड़ी। बदमाश अपने साथी को छुड़ाकर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन


पप्पू का भाई तालेवर डर के कारण कमरे से नहीं निकला। गोली लगने से घर में चीख पुकार मच गई। फायर की आवाज सुनकर ग्राम पतरौआ में मौजूद पुलिस तत्काल पप्पू के घर पहुंची। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी लाया गया। जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद पिता पुत्र को मुरादाबाद रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed