फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   baby born die in overy

मर्जी से शादी न हुई तो कोख में कत्ल 

Fri, 27 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 27 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
उस नवजात को क्या मालूम था कि वह जिसके पेट में पल रहा है, वही उसकी जान ले लेगी। दुनिया देखने से पहले ही सांसें खत्म कर देगी। माता कुमाता बन जाएगी। जिले की इस घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है। जिला अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के दौरान एक महिला ने अपनी पहली संतान को पैदा होने से पहले ही मार दिया। इससे पहले उसने जमकर हंगामा भी किया। अस्पताल कर्मचारियों ने जब उसे समझाया तो वह उन्हें धमकाने लगी और अभद्रता भी की।
विज्ञापन


अस्पताल में चर्चा के अनुसार वह मर्जी के खिलाफ शादी होने से खिन्न थी। वह बच्चा नहीं पैदा करना चाहती थी।  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला गुरुवार को सुबह 10 बजे अपनी सास के साथ बच्चे की डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उसने डिलीवरी कक्ष में जाने से मना कर दिया। किसी तरह से परिजन उसे समझाकर ले गए तो वह हंगामा करते हुए बाहर आ गई।
विज्ञापन


उसे दो घंटे तक समझाया गया, लेकिन नहीं मानी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का कहना था कि वह अपने बच्चे को पैदा नहीं करना चाहती है। उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। परिजनों के साथ चिकित्सा कर्मचारी भी परेशान हो गए। दोपहर बारह बजे के करीब एक युवक अस्पताल पहुंचा। उसने महिला को डांटा फटकारा और समझाया भी किसी तरह से उसे डिलीवरी कक्ष तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी कक्ष में मौजूद सिस्टर ने बताया कि जब उन्होंने उसे टेबल पर लिटाया तो वह उठकर खड़ी हो गई। किसी तरह उसे फिर लिटाया गया। प्रसव के दौरान गर्भ से बच्चे का सिर बाहर निकल चुका था। तभी उसने टांगें दबा लीं और बच्चे का दम घुट गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन महिला और मृत बच्चे को लेकर घर चले गए हैं।


महिला का कहना था कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। वह अपने बच्चे को पैदा नहीं करना चाहती  है। घटना में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस अधिकारी घटनाक्रम से अंजान हैं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed