फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   afroaz murder , fake conversation in reasion

फब्तियां कसने का विरोध करने पर अफरोज की गई जान

Fri, 10 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 10 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
afroaz murder , fake conversation in reasion
संभल के दीपा सराय में हुए बवाल के बाद गुरुवार को इक्ट्ठा भीड़ और पुलिस। अमर उजाला
फब्तियां कसने का विरोध करने हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। विवाद दीपासराय के ठंडी कोठी मोहल्ले में बुधवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब हुआ था। विवाद में छह लोग घायल हो गए, जिसमें अफरोज गंभीर हालत में था। मुरादाबाद में उपचार के दौरान बुधवार को ही देर रात्रि अफरोज की मौत हो गई। इसके बाद से पुलिस ने ठंडी कोठी मोहल्ले में चौकसी बढ़ा दी है। नखासा थाना पुलिस निगरानी बनाए हुए है। 
विज्ञापन


जानलेवा हमले के केस को अब हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। ठंडी कोठी मोहल्ले में बुधवार को शाम साढ़े सात बजे फब्बियां कसने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में मारपीट के बाद पथराव हुआ। शस्त्र लहराए गए। गोली चलने की बात भी सामने आई थी लेकिन पुलिस ने इसी पुष्टि नहीं की थी। घटना में घायल हुए अफरोज को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में ले जाया गया था। यहां से अफरोज को दिल्ली ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गुरुवार को संभल पहुंचे। पुलिस पहले से ही चौकसी बरत रही थी। पूरे मोहल्ले में और अधिक सतर्कता बढ़ाई गई ताकि कोई विवाद न हो। घटना के संबंध में ठंडी कोठी निवासी आफताब हुसैन ने इसी मोहल्ले के मोहम्मद शाद पुत्र अरशद हुसैन, हाशिम पुत्र अंसार, अकबर पुत्र आशकार, सरदार पुत्र अंसार, मोहम्मद जकी पुत्र आशकार, रजी अनवर पुत्र आशकार को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ बुधवार को दे रात्रि जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया था जिसे अब हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed