फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   एटीएम तोड़ने का प्रयास, अलार्म बजने पर भागे चोर, रिपोर्ट दर्ज

एटीएम तोड़ने का प्रयास, अलार्म बजने पर भागे चोर, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
एटीएम तोड़ने का प्रयास, अलार्म बजने पर भागे चोर, रिपोर्ट दर्ज
संभल। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक एटीएम तोड़ने की प्रयास किया। सुरक्षा अलार्म बजने पर बैंक कार्यालय से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो एटीएम क्षतिग्रस्त हालत में मिला। आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

यह घटना एटीएम में लगे कैमरे में कैद हो गई है। बैंक ने आरोपियों की फोटो पुलिस को दी है। गार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार की मध्यरात्रि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरेली सराय स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। एटीएम में तोड़फोड़ होने पर मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय में अलार्म बज गया। बैंक कार्यालय से पुलिस को सूचना दी गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस को एटीएम क्षतिग्रस्त हालत में मिला। एटीएम तोड़ने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहे है। बैंक के गार्ड विवेक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed