फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   क्षेत्र में किसान बेखौफ होकर खेतों में जमकर जला रहे है पतेई

क्षेत्र में किसान बेखौफ होकर खेतों में जमकर जला रहे है पतेई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में किसान बेखौफ होकर खेतों में जमकर जला रहे है पतेई
चंदौसी। क्षेत्र में खेतों में पतेई व पराली जलाने का सिललिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन व प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। जिला प्रशासन प्रदूषण नियंत्रण के क्रम में इस पर प्रतिबंध लगा रखा है। राजस्व कर्मियों से इस पर निगरानी रखने को कहा गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। लेकिन किसान अभी भी खेत में धान की पराली व गन्ने की पतेई जला रहा है।
विज्ञापन

खेत में फसल अवशेष, गन्ने की पतेई व धान की पराली जलाने से प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। दिल्ली में धुंध जाने के पीछे हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में फसल अवशेष खेतो जलाया जाना बताया जा रहा है। खेत में पराली अथवा पतेई जलाने से प्रदूषण तो होता ही है। इससे खेत के पोषक तत्व भी खत्म हो जाते है। जबकि अगर पतेई अथवा पराली को खेत में जोत दिया जाए तो खेत की उर्वरा शक्ति में खासी वृद्घि होती है। इसीलिए शासन इसको लेकर खासा गंभीर बना हुआ है। जिला प्रशासन ने खेत में पतेई अथवा पराली न जलाई जाए, इस पर निगरानी के लिए राजस्व कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई है। इसके बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। किसान खेत में पराली व पतेई को जला रहे है। ब्लाक बनियाखेड़ा व पंवासा के गांव के जंगलों में खेतों में पराली व पतेई जला जा रही है। प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र में प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed