फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संयुक्त चिकित्सालय में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

संयुक्त चिकित्सालय में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा
चंदौसी। कोतवाली के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां और नवजात की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने मृतका के पति पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और मृतका के पति व ससुर को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाने के गांव भगतपुर पहेली निवासी अजय भान रविवार की देर रात गर्भवती पत्नी रजनी (30) को सरकारी अस्पताल लेकर आया। उसने पत्नी को चंदौसी संयुक्त चिकित्सालय के मैटरनिटी होम में भर्ती करा दिया। सोमवार की दोपहर 12 बजे रजनी ने मृत बच्ची को जन्म दिया। हालत खराब होने पर चिकित्सक ने रजनी को रेफर कर दिया। परिजन उसे बाहर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान रजनी ने अस्पताल के गेट पर दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रजनी के शव को वापस अस्पताल ले आए और हंगामा करने लगे। इस दौरान मृतका के भाई राजकुमार समेत सभी मायके वाले अस्पताल आ गए। भाई राजकुमार का आरोप था कि बहनोई द्वारा इलाज में लापरवाही बरते जाने और बहन के साथ मारपीट किए जाने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी बहन के साथ बहनोई ने एक सप्ताह पहले मारपीट की थी। मारपीट के दौरान रजनी की हालत बिगड़ गई थी। लेकिन बहनोई ने इलाज कराना उचित नहीं समझा। रविवार की रात जब हालत ज्यादा खराब हुई तो सरकारी अस्पताल लेकर आया।
इस दौरान सूचना मिलने पर कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे ले लिया। राजकुमार की शिकायत पर बहनोई और उसके पिता को पुलिस अपने साथ थाना कुढ़ फतेहगढ़ ले आई। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
------------------------------
-प्रसूता की हालत नाजुक थी। बच्चे की गर्भ में तीन चार दिन पूर्व मौत हो चुकी थी। अंदर सेप्टिक फैल रहा था। इसीलिए सभी उपचार देने के बाद प्रसूता की जान बचाने के लिए आपरेशन कर डिलीवरी कराई। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया और परिजन उसका शव वापस अस्पताल ले आए।

-डा. दिग्विजय सिंह, चिकित्साधिकारी संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी।
----------------------------------
- जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में कर लिया। मृतका के भाई राजकुमार की शिकायत पर मृतका के पति और ससुर को थाने ले आए, लेकिन पीड़ित पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-सहदेव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कुढ़ फतेहगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed