फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में प्रधान गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में प्रधान गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में प्रधान गिरफ्तार
संभल। क्षेत्र के एक गांव में पशुओं को चारा काटने खेत में गई एक महिला को गांव के प्रधान ने बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों को देखकर आरोपी प्रधान भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पशुओं की चारा काटने के लिए अपने खेत पर गई थी। जहां वह चारा काट ही रही थी कि पिछले कई दिनों से अश्लील हरकतें कर उसे परेशान करने वाला ग्राम प्रधान वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है की प्रधान ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया। जिससे वहां आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने वापस आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद आरोपी प्रधान भाग गया। पीड़ित महिला ने घटना की आप बीती परिजनों को बताई और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन गिरी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब महिला के बयानों के आधार पर आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed