{"_id":"5c310ea6bdec2256dc68c2ed","slug":"81546718886-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ीकरण में बरती जा रही लापरवाही, सड़क हादसे का शिकार हो रहे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे चौड़ीकरण में बरती जा रही लापरवाही, सड़क हादसे का शिकार हो रहे वाहन
विज्ञापन
धनारी/बबराला। नेशनल हाईवे आगरा-मुरादाबाद के चौड़ीकरण के दौरान अलग-अलग नदी और तालाबों पर बनाए गए पुलों पर यातायात सुचारु होने से हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे असंतुलित हुए कई वाहनों में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
धनारी थाने में शिकायत करते हुए भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक असली के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक कार्यदायी संस्था की ओर से आगरा-मुरादाबाद हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसमें बबराला और बहजोई के बीच धनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 नए पुल बनाए गए हैं।
जहां पुल निर्माण के बाद रोड डालकर यातायात सुचारु कर दिया गया। लेकिन बाद में यातायात को रोकने के लिए हाईवे पर काली मिट्टी डाल दी गई जोकि कोहरे के कारण दिखाई नहीं देती है। कार्यदायी संस्था ने अपने निर्माण कार्य के दौरान कहीं भी कोई संकेत बोर्ड या यातायात सुरक्षा और रूट डायवर्जन जैसे बोर्ड नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। जिसके चलते शनिवार को एक ट्रक और बस हादसे का शिकार हो गई। जबकि कार और बाइक असंतुलित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। जिससे उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की ओर से भी जिला प्रशासन को कार्यदायी संस्था की लापरवाही की जानकारी दी गई है।