{"_id":"5b9ac0a6867a55019a1f836b","slug":"71536868518-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को धोखा देकर रचाई शादी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को धोखा देकर रचाई शादी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफतार
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गुन्नौर। नौकरी के दौरान एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने वाले बबराला के युवक को दिल्ली पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी दौरान गुन्नौर कोतवाली के सामने परिजनों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली और हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दिल्ली में मुकदमा दर्ज होने का हवाला दिया जिसके बाद परिजन शांत हो गए।
दिल्ली पुलिस के अनुसार कस्बा बबराला एक युवक कुछ वर्ष पूर्व दिल्ली में जॉब करता था। जहां एक स्कूल में पढ़ाने वाली एक युवती से उसके संबंध हो गए। दोनों का रिश्ता इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के घर आना जाना हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन संबंध बनाए लेकिन दिसंबर 2017 में युवक ने बबराला आकर किसी दूसरी युवती के साथ शादी कर कर ली जिसकी भनक जैसे ही दिल्ली में रहने वाली उस युवती को लगी तो उसने नई दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र के नबी करीम थाने में आईपीसी की धारा 376 और 383 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद ने बताया कि दिल्ली में युवती ने कस्बा बबराला के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न मामला दर्ज कराया है। इस पर दिल्ली पुलिस ने कस्बा बबराला में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसके परिजन भी थाने आ गए और विरोध जताने लगे। हालांकि बाद में वे शांत हो गए।