{"_id":"3122a571d210fb5b33c4fd8738c6202a","slug":"62-percent-voting-in-sambhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनावई-रजपुरा में शांतिपूर्ण मतदान, 61 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुनावई-रजपुरा में शांतिपूर्ण मतदान, 61 फीसदी वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के दूसरे चक्र में संभल जिले की जुनावई व रजपुरा विकास क्षेत्र में शनिवार को 61 फीसदी शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदेय स्थलों पर तड़के से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई लेकिन अपराह्न दो बजे तक मतदान करीब पचास फीसदी तक पहुंच गया।
इसके बाद मतदान केंद्र खाली दिखने लगे। कई केंद्रों पर मारपीट की नौबत तो आई लेकिन प्रशासन ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। एक जुनावई के मतदान केंद्र पर जरूर जिला पंचायत के दूसरे वार्ड के बैलेट पेपर नहीं आने से हंगामा हुआ। मतदान तीन बार बाधित हुआ लेकिन अधिकारियों ने समझा बुझाकर मतदान करा दिया।
जुनावई व रजपुरा विकास क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत की 117 व जिला पंचायत की छह सीटों के लिए सभी 365 मतदेय स्थलों पर निर्धारित समय सुबह सात बजे से मतदान शुरू कराया गया। कुछ बूथों पर 7.30 बजे तक मतदान शुरू हो पाया।
विज्ञापन
लेकिन यह जागरूकता का ही परिचायक है कि अधिकांश मतदेय स्थलों पर समय से पहले ही मतदाताओं की लाइनें लग गई। जुनावई के सराय ब्राह्मण मतदान केंद्र पर सुबह दस बजे वोट डालने को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के एजेंट भिड़ गए, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाल दिया।
झुकैरा बूथ पर पूर्वाह्न 11.30 बजे तक 67 फीसदी मतदान हो गया। कुशावली बूथ पर महिलाओं में झड़प हुई। इसी बूथ पर जिला पंचायत के वार्ड-25 व 26 के मतदाता भी शामिल थे लेकिन यहां मतपत्र सिर्फ वार्ड-26 के ही उपलब्ध थे। महाराजपुर व चिमारिया के मतदाता भी यहीं संबद्ध थे।
जब इसकी जानकारी एजेंटों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जिससे सुबह आठ बजे, फिर 11.30 बजे मतदान कुछ देर को बाधित हुआ। फिर प्रत्याशियों के पहुंचने पर 12 बजे से एक बजे तक मतदान बंद रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने प्रत्याशी पुष्पेंद्र यादव को लिखकर दिया कि यहां पड़ने वाले मत 25-25 में गिने जाएंगे, इसके बाद मतदान फिर शुरू हो गया।
दबथरा श्याम में फर्जी मतदान को लेकर महिलाओं में कहासुनी हो गई। फिर भी पुरुषों में भी विवाद हो गया। लोगों ने पथराव के लिए हाथों में पत्थर उठा लिए लेकिन पथराव से पहले ही डीएम व एसपी व जोनल मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। भीड़ को खदेड़ दिया गया।
शाम चार बजे हैदराबाद बूथ पर एक शराबी ने फर्जी मतदान की कोशिश की, पुलिस कर्मी भूरे ने विरोध किया तो उसकी बंदूक छीनने लगा, हालांकि बाद में उसे खदेड़ दिया गया। मड़कावली सहित कई बूथों पर फर्जी मतदान की खबरों को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भागते रहे लेकिन ऐसा कुछ मिला नहीं।
फर्जी मतदान की गलत सूचना देने पर डीएम ने देवेंद्र व राजेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। गगुर्रा में बूथ के बाहर मारपीट हुई। वहीं रजपुरा में फैजपुर में बूथ के बाहर दो पक्ष भिड़े तो पुलिस को डंडे फटकारने पड़े।