फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बेनीपुर में उपले पाथने को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग

बेनीपुर में उपले पाथने को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
बेनीपुर में उपले पाथने को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
संभल/सौंधन। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उपले पाथने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों में हुई कहासुनी के बाद दोनों ओर से पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई। गनीमत रही कि गोली किसी के नहीं लगी, लेकिन पथराव में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर चक में ग्राम सभा की सरकारी जमीन को लेकर दो पक्ष अपना-अपना दावा ठोंकते हुए वहां उपला पाथने और घूरा डालने को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से काफी समय तक गाली-गलौज हुई, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। कई राउंड फायरिंग भी हुई। गनीमत यह रही कि गोली किसी के नहीं लगी। साथ ही पथराव में दो लोग घायल हो गए। जिसकी सूचना तत्काल डायल 100 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हुए दोनों ही पक्ष के लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि गांव के ही हरिओम यादव, प्रेमशंकर, ओमकार और काला आदि के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed