फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रजपुरा क्षेत्र में किशोरियों से सरेराह छेड़खानी, तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रजपुरा क्षेत्र में किशोरियों से सरेराह छेड़खानी, तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा क्षेत्र में किशोरियों से सरेराह छेड़खानी, तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बबराला/रजपुरा। खेत से शौच करके लौट रही दो किशोरियों से सरेराह बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। दोनों किशोरियां आपस में सहेली हैं। पुलिस ने एक किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी गईं हैं। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को दो किशोरियां अपने घर से गांव बाहर खेत में शौच के लिए गईं थी। शौच करने के बाद दोनों किशोरियां वापस लौट रही थीं। रास्ते में पीछे से एक बाइक पर सवार युवकों ने एक किशोरी के दुपट्टे को खींच लिया। दोनों से बाइक पर बैठने को कहा। किशोरियों ने शोर मचा दिया। किशोरियों के शोर मचाने के बाद आरोपी युवक भाग गए। किशोरियों ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके के बाद एक किशोरी के पिता ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने पप्पू, हरपाल व राजू खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गईं। तीनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed