फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सर्विलांस टीम ने कार से 1.07 लाख रुपये बरामद किए

सर्विलांस टीम ने कार से 1.07 लाख रुपये बरामद किए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सर्विलांस टीम ने कार से 1.07 लाख रुपये बरामद किए
चंदौसी। लोक सभा चुनाव में धन के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए गठित टीमों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। बबराला की ओर से चंदौसी आ रही एक कार को स्टेटिक सर्विलांस टीम ने रोककर चेक किया तो उसके अंदर 1.07 लाख रुपये रखे मिले। टीम ने चुनाव में दुरुपयोग की आशंका के तहत रुपये को सील कर कार को पुलिस को सौंप दिया है। यह कार ग्रेटर नोएडा के महेश शर्मा की बताई जा रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने और अन्य कार्यों के लिए धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। मोहम्मद राशिद की अगुवाई वाली स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चंदौसी में संभल बाईपास के पास एक होंडा सिटी कार को चेक किया। कार को सिमरई (संभल) निवासी रविंद्र कुमार चला रहा था। कार के अंदर एक लाख सात हजार रुपये मिले, जिन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मद राशिद ने बताया कि रुपये सील करने के बाद कार को कोतवाली चंदौसी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कार के अभिलेख ग्रेटर नोएडा निवासी महेश शर्मा के नाम बताए जा रहे हैं। मौके पर कोई अभिलेख नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये कहां ले लाया और कहां ले जा रहा था, इसकी कोई सटीक जानकारी कार चालक नहीं दे पाया है। टीम प्रभारी ने बताया कि चुनाव के दौरान एक लाख रुपये तक ले जाने की छूट है लेकिन इससे ऊपर रुपये ले जाने पर उसका ब्यौरा देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed