फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आवारा पशु गायब होने पर भड़के ग्रामीण

आवारा पशु गायब होने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 28 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
आवारा पशु गायब होने पर भड़के ग्रामीण
रजपुरा/बबराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में आवारा पशु के अचानक गायब होने के बाद ग्रामीण भड़क गए और पशु चोरों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भड़के ग्रामीणों को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरी में ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व एक भैंसा छोड़ दिया था। भैंसा पूरे गांव में घूमता था। गुरुवार को रजपुरा की साप्ताहिक बाजार में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घूमने वाले आवारा भैंसे को कस्बा रजपुरा के कुछ पशु चोरों ने चोरी कर काट दिया है। इसमें मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और थाने पहुंचकर पशु चोरों के खिलाफ तहरीर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में भी अपना आक्रोश जताया। तभी पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed