{"_id":"5c97e0febdec2214505458c4","slug":"41553457406-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर जेवर समेत सवा लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़कर जेवर समेत सवा लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गवां। क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर कीमती जेवर समेत सवा लाख का सामान चोरी कर लिया। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोला दौलत सिंह में रहने वाले जफरुद्दीन पुत्र अब्दुल्ली गांव में ही कपड़े की दुकान करते हैं। शनिवार की रात को वह दुकान का सामान लेने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी निशा घर पर अकेली रह गई थी।
रात को निशा घर का ताला लगा कर छत के बरामदे पर सो गई। रविवार की सुबह को उठकर देखा तो घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। जिसमें रखे बॉक्स का सभी सामान बिखरा पड़ा था। बॉक्स में रखें सोने के कुंडल, गले की चेन और चांदी के जेवर समेत करीब सवा लाख का सामान गायब था।
विज्ञापन
फोन से सूचना मिलने के बाद पीड़ित युवक घर पहुंचा। घटना की जानकारी गवां की पुलिस चौकी में जा कर दी। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लेकिन मौके पर जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।