फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से वाइक सवार युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

अज्ञात वाहन की टक्कर से वाइक सवार युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से वाइक सवार युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
संभल/असमोली। लगन समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात असमोली थाना क्षेत्र के गांव भोला खाबरी के नजदीक मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अर्न्तगत गांव बग्घी गोवर्धनपुर निवासी लक्की सिंह 26 पुत्र जगदीश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन से नंबर निकाल कर युवक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में अपनी साली के लड़के की लगन में शामिल होने आया था। रात को घर के लिए आ रहा था रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि मृतक टाइल लगाने का काम करता था। पत्नी रूबी और तीन बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed