{"_id":"5c55f62fbdec224a611c0ee4","slug":"31549137455-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। दहेज लोभी ससुरालियों ने एक विवाहिता की फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर हमीर के मुनव्वर अली ने चार वर्ष पूर्व अपनी बेटी समरीन की शादी नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर के मुजम्मिल के साथ की थी। हैसियत के अनुसार शादी में दान-दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे।
जिसके बाद अधिक दहेज की मांग करते हुए आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे। जिसकी सूचना कई बार विवाहिता ने अपने मायके वालों को भी दी थी। मृतका के पिता ने बताया कि उसे शनिवार की सुबह फोन से सूचना मिली कि उनकी बेटी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। नखासा प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।