{"_id":"5c310dc7bdec2256fb08a3f7","slug":"191546718663-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो पक्षों के छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो पक्षों के छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहजादी सराय में शुक्रवार रात को बच्चों के मामूली विवाद के बाद तहेरे-चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। इसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे मोहल्ला शहजादी सराय में बच्चों में किसी बात को लेकर तहेरे-चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद लाठी-डंडे निकल आए। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में पांच लोग घायल हुए।
घायलावस्था में कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसमें एक पक्ष की ओर से कृष्णा, संतोष और आनंद घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से नरेश और अशोक घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।