{"_id":"5c607dd7bdec227371485b63","slug":"181549827543-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 746 देशी शराब के पव्वों के साथ दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 746 देशी शराब के पव्वों के साथ दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। सहारनपुर व उत्तराखंड में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार की शाम डीएम व एसपी ने आबकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ बहजोई कलक्ट्रेट में बैठक कर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार की रात पुलिस ने शराब के ठेकों समेत होटलों व कैंटीन की चेकिंग की। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को 746 देशी शराब के पव्वों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान किया है।
थाना प्रभारी बनियाठेर संजय सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव अहमदनगर थरेसा में एक व्यक्ति शराब बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा।
इतने में पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद कुमार गांव अहमदनगर थरेसा बताया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के घर से 630 देशी शराब के पव्वे बरामद किए गए। इसके बाद रात 11 बजे करीब नरोली बस अड्डे से थाना बहजोई के मोहल्ला विकास कालोनी निवासी श्याम यादव को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि श्याम के पास से 34 देशी शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
वहीं प्रभारी निरीक्षक चंदौसी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रविवार की दोपहर सूचना मिली कि मोहल्ला हनुमानगढ़ी में एक परचून की दुुकान पर महिला शराब की अवैध बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुकान पर महिला बैठी थी।
सूचना के मुताबिक दुकान पर छापा मारा। कोतवाल ने बताया कि छापा के दौरान दुकान से 11 देशी शराब के पव्वे बरामद किए गए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम भूरी निवासी मोहल्ला हनुमानगढ़ी बताया। महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
उन्होंने बताया कि साढ़े तीन बजे करीब मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला कैथल गेट पर एक घर में छापा मारा। इस दौरान घर में एक महिला मौजूद थी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुनीता बताया। पुलिस के मुताबिक उसके घर से 71 देशी शराब के पव्वे बरामद किए गए। कोतवाल ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।