{"_id":"5c3a464cbdec22732421365a","slug":"181547322956-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल का पेड़ काटे जाने से हिजामं ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीपल का पेड़ काटे जाने से हिजामं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। गोशाला रोड स्थित एक प्लाट में मकान निर्माण के लिए पीपल की टहनियों को काटने से हिंदू जागरण मंच ने हंगामा खड़ा कर दिया। टहनी हाईटेंशन लाइन पर गिरने से विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। मौके पर विद्युत अधिकारी व कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली।
कोतवाली के मोहल्ला वैष्णो विहार निवासी नेमचंद का गोशाला रोड पर गोशाला के पास एक खाली प्लाट है। जिसके ऊपर पीपल की टहनियां होने से मकान निर्माण में दिक्कत हो रही थी। नेमचंद ने प्लाट के ऊपर की टहनियां काटनी शुरू कर दी। यह टहनियां कटकर बराबर से जा रही हाईटेंशन लाइन पर गिर गई। जिससे तार टूट गए और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत अधिकारी पहुंच गए और विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने के प्रयास करने लगे। इधर जब पीपल काटे जाने की सूचना हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को लगी तो प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर व मुदित गर्ग कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। कौशल किशोर का कहना था कि हिंदू धर्म में पीपल की पूजा की जाती है। इसको काटना धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाना है। हंगामे की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। बाद में समझाने पर मामला शांत हो गया।
निर्माण पर हिंदू जागरण मंच ने जताया ऐतराज
चंदौसी। गोशाला रोड स्थित बाग में मस्जिद के चारो ओर चहारदीवारी कराई जा रही थी। इसकी भनक जब हिंदू जागरण मंच को लगी हो वह मौके पर पहुंचे और ऐतराज जताया। गोशाला रोड स्थित बाग में एक मस्जिद है। इसके चारों ओर काफी जमीन खाली पड़ी है, बताते हैं कि यह जमीन पहले संभल एक व्यक्ति की थी, जिसने चंदौसी के दो लोगों को बेच दी है। दोनों लोग शनिवार को मस्जिद के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को जानकारी मिली कि मस्जिद में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ऐतराज जताया। हंगामा होता देख पुलिस भी मौके पर आ गई। निर्माण करा रहे लोगों ने बताया कि मस्जिद में कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। केवल खाली पड़ी जगह की चहारदीवारी कराई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के बताया कि विरोध करने वाले पक्ष से कह दिया गया कि अगर वह कार्रवाई कराना चाहते हैं तो तहरीर दें। लेकिन मामले की तहरीर नहीं दी गई है।