फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गुन्नौर पुलिस ने किया बाइक चोरों की गैंग का खुलासा

गुन्नौर पुलिस ने किया बाइक चोरों की गैंग का खुलासा

Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर पुलिस ने किया बाइक चोरों की गैंग का खुलासा
बबराला/गुन्नौर। क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व एक मुनीम के साथ हुई ढाई लाख की लूट की वारदात के खुलासे के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनकी निशानदेही पर चोरी की गई 25 बाइकों को बरामद किया गया। गुन्नौर पुलिस के द्वारा लगातार किए जा रहे चोरी खुलासे में अब तक यह सबसे बड़ी बरामदगी है। बहजोई स्थित कार्यालय पर खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि 16 जुलाई को जुनावई क्षेत्र में सिकरौरा खादर तिराहे पर एक मुनीम से अज्ञात लुटेरों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीम लगा दी। मंगलवार की सुबह को प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप को मुखबिर ने सूचना दी कि दो बाइकों पर सवार चार लोग गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के लावर हुसैनपुर गांव से बबक्करपुर की ओर से आ रहे हैं जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया और सक्रियता दिखाते हुए लावर हुसैनपुर गांव के चौराहे पर चेकिंग के लिए खड़े हो गए। हुसैनपुर की ओर से आ रही दोनों बाइक पर सवार लोगों ने जैसे ही पुलिस को देखा तो उनके पीछे बैठे एक-एक युवक भाग गए जबकि पुलिस ने दोनों बाइक चला रहे दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। दोनों बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम कबीर उर्फ सतीश गांव पहलवाड़ा थाना रजपुरा व महेश गांव चबूतरा कोतवाली गुन्नौर बताया। दोनों को थाने लाया गया और गहनता से पूछताछ की गई जिनकी निशानदेही पर राज घाट की गंगा तटीय झाड़ियों में चोरी की 23 बाइकों को बरामद किया। इन बैंकों को एनसीआर दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र से चोरी करके लाया गया था जिन्हें क्षेत्र में बेचा जाता है। दोनों ने अपने साथियों के नाम श्रीपाल गांव फतेहपुर थाना गुन्नौर और देवेंद्र गांव चबूतरा थाना गुन्नौर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed