फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पूर्व सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी पर दिल्ली की युवती के खिलाफ रिपोर्ट

पूर्व सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी पर दिल्ली की युवती के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी पर दिल्ली की युवती के खिलाफ रिपोर्ट
बनियाठेर/चंदौसी। सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक युवती ने एक जाति विशेष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इस मामले में बनियाठेर थाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रविकांत पुत्र अमर सिंह समेत दर्जनों युवकों ने थाना बनियाठेर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व जाटव समाज को जातिसूचक शब्दों एवं अमर्यादित टिप्पणी कर अपमानित करने को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन

जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया के फेसबुक मैसेंजर पर बैच नंबर 17 आरके पुरम पुलिस स्टेशन नई दिल्ली की रिया गुप्ता का एक अकाउंट है। उस एकाउंट पर युवती ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती एवं जाटव समाज पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने इस तहरीर पर एफबी एकाउंटहोल्डर रिया गुप्ता एससी एसटी एक्ट 3(1) (ध) एवं सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 66 (क) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed