फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अब सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को अधिग्रहीत करने को नोटिस

अब सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को अधिग्रहीत करने को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अब सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को अधिग्रहीत करने को नोटिस
चंदौसी। जिला प्रशासन ने पहले तो सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान के भाई आशिफ खान जो जापान में रहते हैं, उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी, अब जिलाध्यक्ष की इनोवा गाड़ी को चुनाव कार्यों के लिए अधिग्रहीत करने को नोटिस भेज दिया है। इससे परेशान जिलाध्यक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आशंका जताई कि प्रशासन का यही व्यवहार रहा तो उन्हें चुनाव के दौरान जिले से कहीं बाहर जाकर छिपना पडे़गा, ताकि उनकी गाड़ी, घर द्वार सभी जिला प्रशासन अपने उपयोग में ले सके।
विज्ञापन

सबसे पहले तो भाजपा प्रत्याशी जयप्रदा के खिलाफ टिप्पणी पर सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद उनके व उनके जापान में रह रहे भाई, बेटे के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। अब जिला निर्वाचन अधिकारी ने सपा जिलाध्यक्ष की इनोवा कार, जो उनके बेटे के नाम पर है को चुनाव कार्यों के लिए अधिग्रहीत करने को नोटिस भेज दिया है। जिससे खिन्न होकर सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि सत्ता पक्ष के दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्हें लगता है कि प्रशासन का यही रवैया रहा तो उन्हें चुनाव के दौरान जिले से बाहर जाकर कहीं छिपना पड़ेगा, ताकि गाड़ी व घर मकान सब जिला प्रशासन चुनाव में उपयोग कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed