{"_id":"5d0938438ebc3e2cc2023e44","slug":"15608853012-chandausi-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रोड पर खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक ने रोड पर खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। बनियाठेर थाने की नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र बहजोई रोड पर अफजलपुर डरौली पुल के पास सोमवार की रात ग्यारह बजे रोड पर खड़ी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पाच अन्य लोग घायल हो गए।
बहजोई के मिर्जापुर गांव निवासी शमशुल कमर (45) पुत्र अब्दुल सलाम अपनी दिल्ली नंबर आल्टो गाड़ी से किसी काम से सोमवार की देर रात पांच अन्य साथियों के साथ चंदौसी आ रहा था। बताते हैं कि अफजलपुर डरौली पुल पर गाड़ी रोककर चालक शमशुल का भाई इस्लाम टायलेट करने लगा।
कार को रोड पर ही रोक लिया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने खड़ी कार में सामने से टक्कर मार दी। जिससे ड्राइवर शमशुल की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर यूपी-100 पुलिस तथा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेज दिया।
मृतक के शव को मोरचरी में रख दिया गया। मंगलवार की सुबह पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के भाई इस्लाम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।