फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पांच वर्षीय मासूम की बलि देने की कोशिश, तांत्रिक को पकड़ा

पांच वर्षीय मासूम की बलि देने की कोशिश, तांत्रिक को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
पांच वर्षीय मासूम की बलि देने की कोशिश, तांत्रिक को पकड़ा
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बबराला में गुरुवार की रात एक तांत्रिक ने सोते समय एक पांच वर्षीय बालक को अगवा कर उसकी बलि देने की कोशिश की। लेकिन मामला नजदीक का ही था, इसलिए बालक के चीखने की आवाज से परिजन जाग गए। तांत्रिक को भी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस का कहना है कि मामला बलि देने का नहीं बल्कि बालक छत से गिरकर घायल हुआ है। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड गजरौला (अमरोहा) निवासी रेनू अपने तीन बच्चों को लेकर गुरुवार की शाम को कस्बा बबराला में राजघाट रोड पर नई बस्ती में अपने मायके में आई थी। रात को रेनू तीनों बच्चों के साथ घर की छत पर सोई हुई थी। मध्यरात्रि के करीब पड़ोसी के घर में किराये पर रहने वाला एक तांत्रिक, रेनू के पांच वर्षीय मासूम पुत्र कृष्णा को उठाकर ले गया और तंत्र विद्या करने लगा।
विज्ञापन

तांत्रिक ने मासूम के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया तो मासूम की चीख निकल गई। चीख सुनकर रेनू की आंख खुली तो उसके पास सो रहा बेटा कृष्णा गायब था। रेनू ने शोर मचाया तो उसके पिता होते लाल व अन्य परिजनों की आंख खुल गई। लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर देखा तो तांत्रिक तंत्र विद्या कर रहा था और मासूम कृष्णा बेहोश पड़ा था। मासूम की बलि देने का प्रयास कर रहे तांत्रिक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तांत्रिक को पकड़कर थाने ले आई। मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इधर, कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि महिला का बच्चा छत से गिर गया था। फिर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसलिए महिला ने बलि देने का आरोप लगा दिया था। अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अब कोई कार्रवाई नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed