फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   किसान ने सिंचाई करने के दौरान पेड़ से लटककर आत्महत्या की

किसान ने सिंचाई करने के दौरान पेड़ से लटककर आत्महत्या की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
किसान ने सिंचाई करने के दौरान पेड़ से लटककर आत्महत्या की
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक ग्रामीण ने अपने घर पर खाना खाने के बाद सिंचाई करने के बहाने खेत पर जाकर शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ईसमपुर गांव निवासी बल्लू यादव (38) पुत्र पंचम यादव खेती किसानी व मजदूरी करके अपनी तीन बेटियों व पत्नी वाले परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। बताते है कि मंगलवार की शाम को वह गुन्नौर गया था। वहां से देर शाम लौटकर आया।
विज्ञापन

बेटियों व पत्नी से भी ठीक से बात की। खाना भी खाया और फिर खेत पर सिंचाई करने के लिए खेत पर चला गया। बताते है कि वहां पर शीशम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि रात्रि करीब दस बजे पड़ोसी खेत स्वामी उसके पास किसी काम से आया तो उसे पेड़ पर लटका देखा। परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों के साथ गुन्नौर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बल्लू यादव की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर उसने आत्महत्या क्यों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed