{"_id":"5cfeba2cbdec22078a1fe286","slug":"15601976679-sambhal-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई खाने से बेहोश हुआ पूरा परिवार, जेवर और रुपये लेकर चंपत हुए रिश्तेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिठाई खाने से बेहोश हुआ पूरा परिवार, जेवर और रुपये लेकर चंपत हुए रिश्तेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के पवांसा में रिश्तेदार दंपति के द्वारा लाई गई मिठाई खाने से पूरा परिवार बेहोश हो गया। उनकी बेहोशी के दौरान जेवर और रुपये लेकर रिश्तेदार दंपति चंपत हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंची है। बेहोश एक परिवार के सातों सदस्यों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत में सुधार न हुआ तो बहजोई स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया।
पवांसा में विनोद नाथ अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने एक रिश्तेदार की शादी रुद्रपुर की एक युवती से बुधवार को कराई थी। यह नव दंपति सोमवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे के करीब विनोद नाथ के घर फल और मिठाई आदि लेकर पहुंचे। विनोद नाथ की पत्नी ने आगंतुक रिश्तेदारों को चाय पिलाई। इसके बाद घर के बच्चों और बड़ों ने रिश्तेरार के द्वारा लाई गई मिठाई का सेवन किया।
मिठाई खाने के कुछ देर बाद ही घर के लोग एक एक कर बेहोश हो गए। जब विनोद नाथ के घर पर मौजूद लोग बेहोश हो गए तो रिश्तेदार पति-पत्नी सोने के कुंडल, चांदी के पायजेब और 17 साड़ियां व 1850 रुपये लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी लोगों को शाम साढ़े सात बजे के करीब उस समय हुई जब विनोद नाथ का भतीजा अर्जुन उनके घर आया। उसने चाची को आवाज दी वह कुछ नहीं बोलीं। इसके बाद अर्जुन ने देखा कि परिवार के सभी सदस्य अगल-अलग पड़े हैं और घर में घुसे बंदर उत्पात कर रहे हैं। इस पर भतीजे ने अपने घर जाकर परिजनों को बताया।
विज्ञापन
सब दौड़े दौड़े विनोद नाथ के घर आए। पुलिसको खबर दी गई। वहीं विनोद नाथ को होश में लाने के लिए परिजनों ने उस पर पानी डाला। कई बार नहलाने के बाद विनोद नाथ को होश आया। उसने अपने रिश्तेदार पति पत्नी के आगमन और उनके द्वारा लाई गई मिठाई से परिजनों के बेहोश होने की जानकारी पुलिस को दी।
साथ ही कार्रवाई की मांग की। जो लोग मिठाई खाने से बेहोश हुए उनमें विनोद नाथ, उनकी मां शोभा, उनकी पत्नी नीतू और तीन बच्चे अरविंद, ज्योति और जोशीना शामिल हैं। विनोद नाथ के घर आई बहन की बेटी क्रांति भी बेहोश हुई। रात नौ बचे तक बच्चे बेहोश थे जबकि विनोद नाथ उनकी पत्नी और मां को होश आ चुका था। मौके पर पहुंची पवांसा पुलिस के चौकी इंचार्ज का रामपाल सिंह कहना था कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। बेहोश लोगों को उपचार के लिए बहजोई स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया है।