फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ट्रक की टक्कर से संविदा लाइनमैन की मौत

ट्रक की टक्कर से संविदा लाइनमैन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से संविदा लाइनमैन की मौत
गुन्नौर/चंदौसी। गुरुवार की देर शाम बबराला नरौरा रोड पर नेहरू चौक के नजदीक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा विद्युत लाइनमैन की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को रोड पर रख कर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। धनारी थाना क्षेत्र के गांव जयरामनगर निवासी राजेश कुमार (32) पुत्र रामवीर सिंह विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। गुरुवार को संविदा कर्मी बाइक से गुन्नौर बिजली घर से नेहरू चौक पर लाइन चेक करने गया था।
विज्ञापन

तभी देर शाम बबराला नरौरा रोड पर नेहरू चौक के नजदीक एक ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार लाइन मैन नीचे गिर गया। आसपास के लोग दौड़े। उसे उठाकर ले अस्पताल ले जाने का प्रयास किया ले किन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर झाम खुलवाया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। देर रात तक किसी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed