{"_id":"5cf95840bdec220755419bbd","slug":"155984492211-sambhal-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रमाणपत्र के संचालित स्वीमिंग पूल पुलिस ने बंद कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना प्रमाणपत्र के संचालित स्वीमिंग पूल पुलिस ने बंद कराया
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली क्षेत्र में करीब एक माह पहले शुरू हुए स्वीमिंग पूल को असमोली पुलिस ने बुधवार को बंद करा दिया। स्वीमिंग पूल के मालिक के नाम नोटिस दिया गया है। जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
पुलिस के मुताबिक सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना यह स्वीमिंग पूल चल रहा था।
असमोली लोदीपुर मार्ग पर मढ़न गांव में बने स्वीमिंग पूल की 28 अप्रैल को शुरूआत हुई थी। असमोली के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि स्वीमिंग पूल के बाहर दुकानें लगी थीं जिस पर लोगों की भीड़ जमा थी।
सड़क पर लोगों के आवागमन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। स्वीमिंग पूल पर हादसे रोकने के इंतजाम नजर नहीं आए। पूल चलाने का प्रमाण पत्र संचालक से मांगा गया तो वह कुछ नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
पानी में मस्ती कर रहे लोगों को बाहर कर पानी से लबालब भरे स्वीमिंग पूल को खाली कराया गया। गुरुवार को दोपहर एक बार फिर पुलिस ने स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया। पूल स्वामी को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। ताकि कोई हादसा न होने पाए।