फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दवा विक्रेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

दवा विक्रेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
दवा विक्रेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार
संभल। जिले के हजरतनगर गढ़ी गांव में दवा विक्रेता ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। अचानक हुई घटना से हर कोई सन्न रह गया। दवा विक्रेता की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें मेडिकल स्टोर मालिक व उसके दो भाइयों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट के लेख का दवा विक्रेता के द्वारा लिखी गई कापियों को पुलिस ने मिलान करके देखा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीन लोगों के खिलाफ आत्म हत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के हजरतनगर गढ़ी गांव निवासी रवि (22) पुत्र चंद्रपाल पिछले आठ वर्ष से गांव के ही आजाद मेडिकल स्टोर पर काम करता था। दो माह पहले उसे मेडिकल स्टोर से हटा दिया गया था। इसके बाद उसने खुद का मेडिकल स्टोर खोलने के लिए एक दुकान किराये पर ली थी।
विज्ञापन

यह दुकान उसी मेेडिकल स्टोर के करीब थी जहां वह नौकरी करता था। आरोप है कि पुराने मेडिकल स्टोर के मालिक ने उसे अपना मेडिकल स्टोर खोलने से रोका और दबाव बनाया। जिसकी दुकान उसने किराये पर ली थी उस दुकान के मालिक को भी रोका गया। लेकिन इस सबको नजरअंदाज कर रवि ने चार दिन पहले अपना मेडिकल स्टोर खोल दिया। परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह पांच बजे पुराने मेडिकल स्टोर वाले उसे अपने साथ बुला ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बाद रवि जब वापस आया तो वह भूसे के कमरे में पंखे के कुंडे से लटक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह साढ़े सात बजे के करीब परिजनों को मिली। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को उतारा।
नखासा पुलिस को खबर दी गई। नखासा थाने के थानाध्यक्ष सतीश आर्य, सिरसी चौकी प्रभारी इलम सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी हासिल की। सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में उन तीन लोगों के नाम थे, जो उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उन्हें ही मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना की रिपोर्ट रवि के पिता चंद्रपाल की तरफ से मिठौली की मढ़ैया मेडिकल स्टोर मालिक रईस उसके सगे भाई नसीम और नईम के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

आत्महत्या करने वाले युवक द्वारा लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने रईस और उसके दो भाइयों को जिम्मेदार ठहराया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब जांच की जा रही है।
सतीश कुमार आर्य, थानाध्यक्ष नखासा।

मेरे प्रिय दोस्त मेरी मौत का बदला जरूर लेना
संभल। आत्महत्या करने वाले दवा विक्रेता रवि ने सुसाइड नोट में अपने प्रिय दोस्त के रूप में किसी विलियम का उल्लेख किया है। उसने अपने सुसाइड नोट में विलियम से कहा है कि मेरी मौत का कारण मेरे उस्ताद रईस भाई हैं।

मेरे मरने के बाद उनसे मौत का बदला जरूर लेना। उसने अपने सुसाइड नोट में रईस, नसीम और रहीम को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा गया कि रईस ने रवि को उठवाकर मरवा देने की बात कही है। पुलिस अब इस सुसाइड नोट में लिखे बिंदुओं को जांच का आधार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed