फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सड़क हादसों में मासूम और युवक की मौत

सड़क हादसों में मासूम और युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में मासूम और युवक की मौत
संभल। जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो सड़क हादसे हुए। सड़क पार कर रही एक मासूम को बुलैरो ने टक्कर मार दी जिससे मासूम की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गए। इसमें युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना रजपुरा इलाके के गांव सेंडोरा निवासी अतराम (38) पुत्र करन सिंह बीमार भतीजे पप्पू पुत्र रामवीर को दवा दिलाने के लिए गुरुवार को बबराला गए थे। अतराम का छोटा भाई रामवीर भी बाइक पर सवार था। दोपहर करीब तीन बजे बबराला से लौटते समय बबराला-गवां मार्ग पर अलखराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के निकट पहले से खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकरा गई। बाइक चला रहे अतराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई रामवीर और भतीजा पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को खबर दी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की डायल 100 गाड़ी से ही घायलों को रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सीओ गुन्नौर अशोक कुमार सिंह और पूर्व विधायक राम खिलाड़ी सिंह भी हादसा स्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। दूसरे हादसे में गुरुवार की दोपहर चरन सिंह की दस वर्षीय बेटी मधु की जान गई है। रजपुरा से अपने परिवार के साथ खरीदारी करके लौट रही मासूम को तेज रफ्तार बुलैरो पिकअप ने बबराला गवां मार्ग पर डीएसएम शुगर मिल के सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक अपनी गाड़ी के साथ भाग गया। मासूम की मौत से परिजनों में काहराम मचा है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बिना पुलिस कार्रवाई के ही परिजन शव को घर ले गए। रजपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया की हादसे में मासूम की मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed