{"_id":"5ccdeadbbdec2207897f12da","slug":"11556998875-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाथरूम में फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की हत्या कर दी। शव बाथरूम में फांसी के फंदे से झूलता मिला। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो कोहराम मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार की सुबह आठ बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव मंडली समसपुर निवासी राजकुमार की पत्नी प्रवेश ने फंदे से लटकर जान दे दी। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो वह आ गए। दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। असमोली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी मृतका के पिता हरचरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी राजकुमार से छह वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुरालिया दहेज में रुपये लाने की मांग करते थे। उनकी बेटी विरोध करती तो मारपीट होती थी। शनिवार को फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। पुलिस ने पति राजकुमार, ससुर सीताराम, सास शकुंतला, देवर सोनू और सुभाष के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका अपने पिछे चार मासूम बच्चों को छोड़ गई।