फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   प्रशासन ने हड्डी सींग के तीन गोदाम और एक फैक्टरी को बंद करने के आदेश दिए

प्रशासन ने हड्डी सींग के तीन गोदाम और एक फैक्टरी को बंद करने के आदेश दिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने हड्डी सींग के तीन गोदाम और एक फैक्टरी को बंद करने के आदेश दिए
संभल। प्रशासन ने हड्डी-सींग के तीन गोदाम और एक फैक्टरी बंद करने का आदेश पारित किया है। यह आदेश भारतीय दंड संहिता की 133 के तहत उप जिलाधिकारी की अदालत ने दिए हैं। एसडीएम ने पुलिस की चालानी रिपोर्ट को आधार बनाकर यह आदेश दिए हैं। इन पर बदबू फैलाकर लोक व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने गुरुवार दोपहर को बताया कि उनकी अदालत में पुलिस की चालानी रिपोर्ट के आधार पर तीन मामले चल रहे थे। सरकार बनाम जुल्फकार, सरकार बनाम भूरा, सरकार बनाम सरफराज में हड्डी सींग के गोदाम बंद करने के आदेश पारित किए गए हैं। इन गोदामों से बदबू फैल रही थी और आसपास के लोगों में आक्रोश था। आक्रोश से कानून- व्यवस्था के लिए दिक्कत खड़ी हो सकती थी। इसके मद्देनजर हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित इन गोदामों को बंद करने का आदश दिया गया। हयातनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की यह जिम्मेदारी होगी। वहीं इंडिया बोन मिल को बंद कराने के लिए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिए गए हैं। फैक्ट्री संचालक का कहना है कि उनके यहां मानक पूरे हैं। इस बारे में तथ्यों से प्रशासन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

यदि आदेश का उल्लंघन हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई
संभल। सीआरपीसी धारा 133 के तहत उन लोगों और संस्थाओं पर कार्रवाई की जाती है जो सामान्य जनता के रहन-सहन और सामान्य जनजीवन के लिए समस्या खड़ी करते हैं। प्रदूषण फैलाने वालों, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी इस धारा के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस तरह के मामलों में पुलिस की रिपोर्ट पर एसडीएम संज्ञान ले सकते हैं। कई बार स्वयं भी संज्ञान ले सकते हैं। इस तरह के मामलों में सुनवाई के बाद ही फैक्टरी और गोदाम बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति या संस्थान दोबारा उसी तरह की हरकत करते पकड़ा गया तो धारा 133 का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed