फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   चाचा का हत्यारोपी गिरफ्तार, चालान किया

चाचा का हत्यारोपी गिरफ्तार, चालान किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
चाचा का हत्यारोपी गिरफ्तार, चालान किया
बहजोई। अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने पूरे मामले का खुुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर चालान किया है। करीब सवा महीने पहले थाना क्षेत्र के गांव सीकरी भगवंतपुर में हुई बिजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में थाना पुलिस ने उसके भतीजे बुद्धसेन उर्फ चंद्रकेश को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि नामजद आरोपी भतीजे को पुलिस ने नगर के बेहटा जयसिंह चौराहे के निकट से बुधवार की सुबह सवा नौ बजे करीब गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक आला कत्ल तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी भतीजे को शक था कि उसके चाचा के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

इसी को लेकर बीती 8 मार्च 2019 की दोपहर करीब 12 बजे गांव सीकरी-भगवंतपुर निवासी बिजेंद्र सिंह को उस समय गोली मारी गई थी, जबकि वह अपनी झोपड़ी में बैठा अपने पिता से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से बिजेंद्र की मौत हो गई थी। पूरे मामले में आरोपी बुद्धसेन समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर दिया अब शेष तीन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed