{"_id":"5c3ce4ebbdec2273651481ec","slug":"111547494635-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की चीनी मिले बकाया भुगतान को गंभीर नहीं, 160 करोड़ बकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले की चीनी मिले बकाया भुगतान को गंभीर नहीं, 160 करोड़ बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। प्रशासन के लगातार चेतावनी देने के बावजूद चीनी मिलों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। चीनी मिले किसानों का बकाया देने के प्रति गंभीर नहीं है। जिले की तीन चीनी मिलों पर 995 लाख के समिति कमीशन सहित कुल 160 करोड़ रुपये बकाया है। जिलाधिकारी ने फिर चीनी मिलों को तत्काल भुगतान करने की चेतावनी जारी की है। वहीं किसान संगठनों के सुर मुखर हो गए हैं।
15 जनवरी तक भुगतान नहीं होने पर किसान संगठनों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सोमवार को बहजोई कलक्ट्रेट सभागार में बकाया गन्ना भुगतान व कमीशन भुगतान की समीक्षा की तो चीनी मिलों की भुगतान की गति काफी शिथिल पाई गई है। जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह ने जो आंकड़े पेश किए, उसके अनुसार डीएसएम चीनी मिल असमोली पर गन्ना समितियों का कमीशन के कुल बकाया में से 373.90 लाख का भुगतान किया गया है।
अभी 438.85 लाख रुपये बकाया है। डीएसएम चीनी मिल रजपुरा ने कमीशन का 267.38 लाख का भुगतान किया है और अभी 427.38 लाख का भुगतान बकाया है। वीनस शुगर मिल मझावली ने कमीशन का सिर्फ 24.67 लाख रुपये दिया है। मिल पर 128.72 लाख रुपये बकाया है। इस तरह तीनों चीनी मिलों ने कमीशन का कुल 665.95 लाख रुपया भुगतान दिया है। जबकि 994.95 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
इसी तरह गन्ना भुगतान का भी भुगतान बकाया है। हालांकि असमोली व रजपुरा चीनी मिल ने पेराई सत्र-2017-18 का भुगतान कर दिया है। 14 दिन पूर्व तक असमोली चीनी मिल पर गन्ना खरीद का 131.53 लाख बकाया था।
जिसमें 73 करोड़ रुपये भुगतान किया गया है। कुल 58.53 करोड़ रुपये बकाया है। डीएसएम शुगर मिल रजपुरा पर कुल गन्ना मूल्य बकाया 146.48 करोड़ था, जिसमें 84.46 भुगतान किया गया है। अब 62.01 करोड़ रुपये बकाया है। वीनस शुगर मिल मझावली पर कुल गन्ना मूल्य बकाया 28.87 करोड़ रुपये हैं। चीनी मिल ने कोई भुगतान नहीं किया है। इसलिए उस पर कुल 28.87 करोड़ ही बकाया है।
जिलाधिकारी ने मझावली चीनी मिल को भुगतान नहीं करने के मामले में आड़े हाथों लिया है। किसानों का भुगतान तत्काल करने के निर्देश दिए हैं। एक बार फिर जिलाधिकारी ने पिछली बैठकों की तरह भुगतान नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अनाधिकृत गन्ना खरीद पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिल परिसर में जो भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, उनकी वीडियो फुटेज को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि गन्ना माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पर्ची को लेकर कोई भी परेशान नहीं होना चाहिए।
---------------------------------------------
-भा कियू (अअ) ने खासकर वीनस शुगर मिल मझावली द्वारा किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया है। इससे किसानों में आक्रोश है। मंगलवार को बिलारी में महापंचायत बुलाई गई है। वीनस शुगर मिल ने 15 जनवरी तक बकाया भुगतान करने का वादा किया है। यदि 15 जनवरी तक भुगतान नहीं किया जाता तो बिलारी पंचायत में ही वीनस शुगर मिल के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आरपार की लड़ाई होगी।
-चौधरी हरपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू (अअ)
------------------------------------------------