फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गार्डर में रस्सी से लटका मिला महिला का शव

गार्डर में रस्सी से लटका मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गार्डर में रस्सी से लटका मिला महिला का शव
बहजोई। गांव हसनपुर खुर्द में घर के कमरे में गार्डर के कुंडे से
विज्ञापन

विवाहिता का शव रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। वहीं ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर खुर्द में 22 वर्षीय विवाहिता रानी पत्नी मनोज का शव कमरे में गार्डर के कुंडे से रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

वहीं ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया की परिजनों के मुताबिक करीब 04 वर्ष पहले महिला की शादी हुई थी। उसके एक छोटा बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला का शव चारपाई पर रखा हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का शव रस्सी से उतार लिया गया था। ससुराल वाले मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर मृतक महिला के भाई राजेंद्र समेत दूसरे परिजन जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव रुदायन से गांव हसनपुर खुर्द पहुंच गए। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed