{"_id":"56fd73a24f1c1bbf49f00126","slug":"1-10lack-looted-from-animal-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पशु कारोबारियों से 1.10 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार पशु कारोबारियों से 1.10 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली-टांडा कोठी मार्ग पर चीनी मिल के निकट गुरुवार को सुबह 10 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। उन्होंने चार पशु कारोबारियों को गन प्वाइंट पर लेकर 1.10 लाख रुपये लूट लिए। पशु कारोबारी असमोली के साप्ताहिक बाजार से पशु खरीदने जा रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी कमलेश दीक्षित ने भी पशु कारोबारियों से पूछताछ की।
असमोली थाना क्षेत्र के रतूपुरा गांव निवासी पशु कारोबारी मोहम्मद राशिद और मोहम्मद अरकान और ओबरी गांव निवासी नदीम अपनी-अपनी बाइकों से असमोली के साप्ताहिक बाजार से पशु खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन
असमोली-टांडाकोठी मार्ग पर चीनी मिल के नजदीक ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीनों पशु कारोबारियों को रोक लिया तथा गनप्वाइंट पर ले लिया। मोहम्मद राशिद की जेब से 33500 रुपये, मोहम्मद अरकान की जेब से 9300 रुपये व नदीम की जेब से 50,000 रुपये लूट लिए। उसी समय रतूपुरा गांव निवासी पशु कारोबारी फुरकान भी पैदल ही निकल रहा था।
विज्ञापन
बदमाशों ने उसे भी गनप्वाइंट पर ले लिया। उसकी जेब से भी 8,000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश टांडाकोठी की तरफ रवाना हो गए। सूचना मिलने पर असमोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है।